टी डी कालेज में 65 वाँ वार्षिक खेलकूद सम्पन्न


दीपक श्रीवास्तव 

टी डी कालेज  में 65 वाँ वार्षिक खेलकूद सम्पन्न
जौनपुर।टी डी कॉलेज जौनपुर का  65 वें  वर्षिक खेल कूद समारोह  माहाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुआ ।  मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह ने  अपने उदबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को निरन्तर प्रयास और अभ्यास करना चाहिए।
 प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे  सिंह ने अपने  स्वागत भाषण में कहा  कि विद्यार्थियों के  सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद अत्यधिक महत्वपूर्ण है  खिलाड़ियों ने बहुत ही उत्साह से खेलों में सहभागिता कियाऔर  इस तरफ के आयोजन से प्रतिभा उभरने का अवसर मिलता है। 
5000 मीटर दौड़ में अवनीश यादव प्रथम ,नितिन गुप्ता  द्वितीय, अभिषेक सिंह  तृतीय स्थान प्राप्त किया । 1500 मीटर दौड़ में दीपक यादव प्रथम, नीलेश यादव द्वितीय, अनंत तृतीय  स्थान प्राप्त किये1 100 मी बालिका वर्ग में रिया कश्यप प्रथम,  अंजली यादव द्वितीय, वंदना यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया । लंबी कूद महिला वर्ग में खुशबू यादव प्रथम,रिशु यादव द्वितीय,  मुस्कान चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।  सर्वजेता कला वर्ग के विद्यार्थी रहे   इस अवसर पर  प्रो. हिमांशु सिंह तथा अनुशास्ता मंडल के  समस्त सदस्य उपस्थित थे ।  समापन समारोह का संचालन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रोफेसर शेखर सिंह ने किया। वार्षिक खेलकूद का समापन  और पुरस्कार  वितरण सम्पन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ