दक्षिणा काली मन्दिर का 42 वॉ वार्षिक दो दिवसीय स्थापना दिवस व भव्य श्रृंगारोत्सव विशाल भण्डारे के साथ हुआ सम्पन्न...

दीपक श्रीवास्तव 
दक्षिणा काली मन्दिर का 42 वॉ वार्षिक दो दिवसीय स्थापना दिवस व भव्य श्रृंगारोत्सव विशाल भण्डारे के साथ  हुआ सम्पन्न...
जितेंद्र झा के गीतों पर देर रात तक  झूमते रहे दर्शक

जौनपुर , नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग के निकट ओवर ब्रिज के समीप स्थित श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 42 वां वार्षिक दो दिवसीय स्थापना दिवस एवं भव्य श्रंगारोत्सव सोमवार को सायंकाल बड़े धूम-धाम से विशाल भण्डारे  के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मां काली का भव्य श्रंगार एवं मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। जिसमें मां का रुप अलौकिक दिखाई दे रहा था। मां काली के दर्शन हेतु सुबह से लेकर देर रात तक दर्शनार्थियों को ताता लगा रहा। सांय मन्दिर पर हवन पूजन  एवं पूर्णाहूति में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश ने  बताया कि काली कलयुग की अधिष्ठाती पराशक्ति है।  कलयुग में मां काली श्रृंगार पर दर्शन -पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस मंदिर की स्थापना सन् 1984 महाशिवरात्रि के दिन किया गया था। दक्षिणा काली मन्दिर पर आये हुये सैकड़ो लोगों ने भण्डारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल भजन संध्या का शुभारम्भ मंदिर के पुजारी भगवती सिंह , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, मुंबई शिवसेना उपाध्यक्ष संतोष सिंह पूर्व प्राचार्य टी डी कॉलेज समर बहादुर सिंह,  ने सयुक्त रूप से दीप  प्रज्वलित कर किया और बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह, डॉ  सुभाष सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ लाल बहादुर सिद्धार्थ, डॉ लाल  जी प्रसाद,सपा नेता अजय त्रिपाठी  ने सभी गायक कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।एक्टर व गायक जितेंद्र झा ने जय काली जय काली कलकत्ते वाली तोरे धमवा में बलमा मोर हरेलइल एव बम बम बोल रहा है काशी गीत गाकर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। गायक अभिषेक मयंक ने एक से एक देवी गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया और लोगों को खूब नचाया गायक आशीष पाठक अमृत, सरदार सुराज सिंह व पिंटू शेख  गीतों पर दर्शक खूब झूमे और राजकुमार चौहान सिकंदर जौनपुरिया सोनू  द्वारा कृष्ण - सुदामा की झांकी देख दर्शक भाव विभोर हो गए। गहना कोठी फर्म द्वारा काली मंदिर पर आये हुए सभी श्रद्धालुओं को बुनिया का प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन गोविंद मिश्रा ने किया।इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेश कनौजिया ,डॉ अजय पाण्डेय, डॉ गौरव मौर्य, डॉ संजीव प पाण्डेय, डॉ  बृजेश कनौजिया, भाजपा जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी ,डॉ संजीव पांडेय, दीपक श्रीवास्तव,ओम प्रकाश जायसवाल,  संकठा प्रसाद पांडेय, भानू मौर्य, दल श्रृंगार विश्वकर्मा,अमित निगम,विक्रम गुप्ता, व रामपाल विश्वकर्मा उपस्थित रहें।आये हुए लोगों का स्वागत देवेश सिंह, सर्वेश सिंह सोनू व आभार  वन्देश कुमार सिंह ने वक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ