20 नामजद सहित तीन दर्जन अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्जदो आरोपी हुए गिरफ्तार, तेरहवीं कार्यक्रम स्थगित

20 नामजद सहित तीन दर्जन अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दो आरोपी हुए गिरफ्तार, तेरहवीं कार्यक्रम स्थगित
जौनपुर,13 फरवरी  यूपी के जौनपुर स्थित बक्सा थाना अंतर्गत क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में गुरुवार की रात्रि वांछित को पकड़ने गयी एसओजी एवं पुलिस टीम पर हमला करने के मामलें में 20 नामजद सहित तीन दर्जन अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रात्रि में ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर गांव की बस्ती में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। तेरहवीं कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उक्त गांव निवासी चेन छिनैती में वांछित पंकज गौतम की गिरफ्तारी के लिए सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर उदयप्रताप सिंह उपनिरीक्षक विनोद सिंह हमराही सिपाहियों एवं एसओजी टीम की मौजूदगी में दबिश देने पहुँचे थे। पूछताछ के दौरान ही ग्रामीणों द्वारा अचानक ईंट पथ्थरों से पुलिस टीम पर हमला शुरू हो गया। सूचना पर मैं भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचा तो उग्र भीड़ हमला कर दिया। ग्रामीणों के जानलेवा हमलें में उपनिरीक्षक विनोद एवं थाने के सिपाही जितेन्द्र सहित कुछ अन्य सिपाही घायल हो गए। घायल एएसआई को बेहतर इलाज हेतु बीएचयू रिफर कर दिया गया। ग्रामीणों के हमले में बक्शा थानाध्यक्ष का वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। रात्रि में ही उच्चाधिकारियों के आदेश पर करीब आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स के गांव में पहुँचने के पूर्व आरोपी फरार हो गए हालांकि घेराबंदी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ बक्शा की तहरीर पर उक्त गांव की अनुसूचित बस्ती के करीब 20 नामजद एवं तीन दर्जन अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दबिश शुरू कर दिया। घर के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ मिला। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस टीम  ने रात्रि में जमकर उत्पात मचा पिटाई करतें हुए सामान तहस नहस कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ