डॉ शैली निगम को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
डॉ शैली निगम को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस
जौनपुर।लखनऊ में इनफर्टिलिटी एवं हाई रिस्क प्रेगनेंसी रिसर्च फाउंडेशन (IHRF) की कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। स्त्री रोग विशेषज्ञों की राष्ट्रीय स्तर की इस संगोष्ठी में देश के उत्कृष्ट चिकित्सकों ने भाग लिया और बांझपन व जटिल गर्भावस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की l इस कॉन्फ्रेंस में जौनपुर की जानी मानी वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शैली निगम को भी आमंत्रित किया गया l उन्हें बांझपन एवं जटिल गर्भावस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ' अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस ' से नवाज़ा गया। कॉन्फ्रेंस की मुख्य संयोजिका लखनऊ की डॉ  राजुल त्यागी ने डॉ शैली के कार्यों की सराहना की l जौनपुर प्रसूति एवं स्त्री रोग संघ (जौग्स) की चिकित्सकों ने डॉ शैली को बधाई दी। उन्हें मिले इस सम्मान को संस्था एवं जौनपुर के लिए गर्व का विषय बताया। बधाई शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ अंजू कन्नौजिया,डॉ प्रियंबदा सिंह, डॉ शुभा सिंह, डॉ स्पृहा सिंह , डॉ शकुंतला यादव आदि लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ