दीपक श्रीवास्तव
महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
जौनपुर बक्शा विकास खण्ड के लखनीपुर अम्बेडकर मूर्ति स्थल से शनिवार की शाम ऑपरेशन सिन्दूर की शौर्य गाथा एवं सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी। तिरंगा यात्रा नौपेड़वा बाजार होते हुए लकड़मंडी होते हुए पाठक पेट्रोल पंप पहुँच समापन हुआ। यात्रा में भारतमाता की जय के जयघोष से बाजार गुंजायमान रहा।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें