दीपक श्रीवास्तव
टीडी कॉलेज विधि विभाग के पूर्व डीन वरिष्ठ साहित्यकार पीसी विश्वकर्मा का निधनजौनपुर– तिलकधारी महाविद्यालय विधि विभाग के पूर्व संकायाध्यक्ष , साहित्यकार, कवि, प्रो प्रेम चंद्र विश्वकर्मा 76 का बीमारी के कारण आज सुबह निधन हो गया। आप लगभग दो महीने से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही लोगो में शोक की लहर दौड़ गई।उनके अंतिम दर्शन एवं पुष्पांजलि अर्पण के लिए उनके कालीकुट्टी आवास पर पहुंच कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रो विश्वकर्मा के जाने से शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति हुई। आप का नाम जाने माने शायरों और साहित्यकारों कवियों में गिना जाता था। दुखद सूचना की जानकारी मिलते ही खेल कूद राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह, दीपक श्रीवास्तव,
प्रो आर एन सिंह पूर्व प्राचार्य राज कॉलेज डॉ अखिलेश्वर शुक्ला बीएड विभाग के डीन प्रो अजय दुबे , प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह सभासद सतीश त्यागी, मनीष अस्थाना , कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंकज श्रीवास्तव हैपी अभय सिंह,कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ,सोमेश्वर केसरवानी,नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि डॉ राम सूरत मौर्य तरुण सद्भावन क्लब के अध्यक्ष हाफिज शाह, जेब्रा के अध्यक्ष संजय सेठ तमाम स्वजातीय बंधु सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वे आप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें