दीपक श्रीवास्तव
औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ
जौनपुर। शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ सोमवार शाम औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। बाबा के अस्पताल पहुंचते ही श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।समारोह के दौरान अस्पताल का फीता काटकर बाबा गुरुपद संभव राम जी ने शुभारंभ किया। इसके बाद अस्पताल के निदेशक गोरखनाथ सिंह, शंभूनाथ सिंह और शेषनाथ सिंह ने बाबा की विधिवत आरती एवं पूजन-अर्चन किया। बाबा ने पूरे अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रबंध समिति को आवश्यक सुझाव देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
शुभारंभ समारोह में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, पूर्व सांसद एवं केराकत विधायक तूफानी सरोज, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पत्रकार ओम प्रकाश सिंह , नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राम सूरत मौर्य , पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दिनेश टंडन, सोमेश्वर केशरवानी ,सिरकोनी विकासखंड के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख के पुत्र आशुतोष सिंह जमैथा समेत जिले के तमाम प्रतिष्ठित लोग एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे।चिकित्सा क्षेत्र से वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार कनौजिया, डॉ. अवनीश सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लालजी प्रसाद, डॉ. मोहसिन, वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. उत्तम गुप्ता, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कनौजिया, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पल्लवी पटेल सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुमार पेट्रोल पंप के सामने स्थित इस अस्पताल की संचालक एवं चिकित्सक डॉ. पूनम यादव, MBBS, MD (Physician) हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल की स्थापना की है। डॉ. पूनम यादव मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां आधुनिक चिकित्सा संसाधनों के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। असहाय एवं निर्धन मरीजों को न्यूनतम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक खुशबू सिंह एवं दीपक सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। अस्पताल के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे जौनपुर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें