घाघरा के तटीय क्षेत्रों में जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र, राष्ट्रीय जागरण मंच ने शुरू किया राहत अभियान

दीपक श्रीवास्तव 
घाघरा के तटीय क्षेत्रों में जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र, राष्ट्रीय जागरण मंच ने शुरू किया राहत अभियान
जौनपुर। बाढ़ प्रभावित घाघरा नदी के तटीय क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में राहत अभियान की शुरुआत की गई। मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित इस अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वस्त्र वितरित किए गए तथा आगामी सप्ताह निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की घोषणा की गई।
राहत वितरण कार्यक्रम रामनगर विधानसभा क्षेत्र के भिखारी पुरवा स्थित ग्राम पंचायत भवन, घाघरा के तटीय ग्राम बतनेरा तथा हेतमापुर धाम में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को साड़ियां, पुरुषों और बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कपड़े वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को बिस्कुट भी बांटे गए।
राष्ट्रीय जागरण मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था पिछले दो दशकों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं जनसेवा कार्य कर रही है। इसी क्रम में अगले सप्ताह जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमला प्रसाद विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुन्नू, राजेश कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव तथा एन.के. तिवारी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ