एक निशान, एक विधान के पक्षधर थे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी.

दीपक श्रीवास्तव 
एक निशान, एक विधान के पक्षधर थे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी.
डॉ.मुखर्जी के 125 वीं जयंती पर  भाजपाइयों ने अर्पित की पुष्पांजलि


जौनपुर।07 जुलाई।बरसठी क्षेत्र के गोहका गांव निवासी और भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी के आवास पर जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉक्टर साहब को महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी एवं देश की अखंडता लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाला बताया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा मछली शहर जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ।हम आज उनकी 125 वीं जयंती मना रहे है।वह एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान जैसी व्यवस्था के विरोधी थे, उन्होंने अपना सारा जीवन राष्ट्रवाद को समर्पित कर दिया।भाजपा मंडल अध्यक्ष बरसठी मुकेश सिंह ने बताया कि भारत के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी चाहते तो हमेशा सत्ता सुख भोगते, परन्तु देश प्रथम की भावना के चलते उन्होंने जीवन भर संघर्ष का मार्ग चुना।भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी ने कहा कि डॉक्टर साहब के सपनों को आज केंद्र की सरकार फलीभूत कर रही है।कश्मीर से धारा 370 हटना और कश्मीर में लोकतंत्र स्थापित करना शायद उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में बूथ उपाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी, रणजीत अग्रहरि, अवधेश तिवारी, श्यामनारायण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ