दीपक श्रीवास्तव
12 जुलाई 2026 को जनपद जौनपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन
जौनपुर शासन के निर्देशानुसार दिनांक 12 जुलाई 2026 को जनपद जौनपुर में *“एक पेड़ माँ के नाम”* वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मातृत्व के प्रति हमारे सम्मान एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने जनपद के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न संस्थाओं तथा सभी नागरिकों से अपील किये है कि इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य रोपे तथा उसके संरक्षण, नियमित सिंचाई और देखभाल का भी संकल्प लें।*
आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण की अमूल्य धरोहर प्रदान करें। आपका एक पौधा भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
आइए, संकल्प लें—“एक पेड़ माँ के नाम”, प्रकृति के नाम, भविष्य के नाम।*
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें