दीपक श्रीवास्तव
TGT परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, बायोमैट्रिक जांच में खुला राज
जौनपुर। टीजीटी परीक्षा में पहले दिन अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे एक युवक को थाना लाइन बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान रिपोर्ट मिसमैच होने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।देर रात पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर मामले की दिया जानकारी
पुलिस के अनुसार बुधवार को टीडी कॉलेज, जौनपुर में टीजीटी परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और बायोमैट्रिक सत्यापन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक अभ्यर्थी की बायोमैट्रिक रिपोर्ट मेल नहीं खाई। संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई तो उसकी पहचान प्रयागराज जनपद के कोराव थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत कोराव निवासी राबेन्द्र प्रसाद पुत्र रामलाल के रूप में हुई।
पूछताछ में राबेन्द्र प्रसाद ने स्वीकार किया कि वह मऊ जनपद के अदरी इंदारा निवासी आशीष कुमार पुत्र मदन प्रसाद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर केंद्राध्यक्ष प्रो. कुंवर बहादुर यादव ने थाना लाइन बाजार में लिखित तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 214/2026 दर्ज करते हुए आरोपी को लाइन बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन निगरानी और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें