राजनीतिक भागीदारी से ही सशक्त होगा कायस्थ समाज : बच्चा भईया

Deepak srivastava 
राजनीतिक भागीदारी से ही सशक्त होगा कायस्थ समाज : बच्चा भईया
नई दिल्ली, 24 जून। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 दिल्ली प्रदेश/एनसीआर-गाजियाबाद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर के निकट आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक एकता, राजनीतिक सहभागिता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विशाल सिन्हा ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सपना सिन्हा ने किया। मुख्य वक्ता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ ने कहा कि वर्तमान समय में कायस्थ समाज को राजनीति में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विशाल सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से कायस्थ समाज में उत्साह का माहौल है। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली प्रदेश कायस्थ महासभा 7235 शीघ्र ही नितिन नवीन के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित करेगी।
बैठक में समाज के युवाओं को एक मंच प्रदान करने और वैवाहिक परिचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली में विशाल वर-वधु परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निकट भविष्य में राष्ट्रीय महिला सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. सिन्हा एवं समाजसेवी अमिताभ श्रीवास्तव ने समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में विजय क्रांति श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, पूनम रंजन श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, सतीश कुमार श्रीवास्तव, अमर कुमार रायजादा, डॉ. अनीश श्रीवास्तव, नितिन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ