दीपक श्रीवास्तव
अरुण श्रीवास्तव बने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष, कायस्थ महासभा 7235 ने जताया विश्वास
हावड़ा/गुजरात/नई दिल्ली/जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ एडवोकेट ने कोर कमेटी से विचार-विमर्श के बाद अरुण कुमार श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा 7235 गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
अरुण कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से गुजरात में कायस्थ समाज के हितों एवं संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संगठन में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। गुजरात प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और उसके विस्तार में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय संरक्षक एवं वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र खरे, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश निगम, उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल श्रीवास्तव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिन्हा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार माथुर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा एडवोकेट सहित देशभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुजरात प्रदेश में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ पत्रकार, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ‘सोनू’ तथा राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें