खाई से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

दीपक श्रीवास्तव 
खाई से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर 
जौनपुर, 04 फरवरी (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के सामने स्थित एक खाई में सुबह लगभग 10 बजे सामने आई, जब राहगीरों की नजर शव पर पड़ी।
शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। शव खाई में पड़े होने के कारण क्षेत्र मे भय का माहौल बन गया मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोग अपने स्तर से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस मौके मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करने में जुटी है।फिलहाल शव मिलने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की सूचना पर पुलिस पहुंची है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है शिनाख्त नहीं हुई है प्रयास किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ