उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारामहिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश : गीता बिंद

दीपक श्रीवास्तव 
उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा
महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश : गीता बिंद 

राज्य महिलाआयोग द्वारा जनसुनवाई आयोजित, स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

जौनपुर,04 फरवरी। यूपी के जौनपुर में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुविधा के उद्देश्य से बुधवार को निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी बिन्दुलता, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) केराकत, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रतिमा वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर उपस्थित रहीं।
इसके उपरांत सदस्य द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता और पैथोलॉजी जांच की स्थिति की जानकारी ली गई। पेयजल स्थल पर पानी रिसता पाए जाने पर सदस्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर अनीता सिंह, थाना कोतवाली की उपनिरीक्षक पुष्पा वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ