समाज को एकजुट होने की अपील, नितीन नबीन को दी बधाईअखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव का जौनपुर दौरा


दीपक श्रीवास्तव 
समाज को एकजुट होने की अपील, नितीन नबीन को दी बधाई
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव का जौनपुर दौरा

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव के जौनपुर आगमन पर समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कायस्थ समाज को एकजुट होने का आह्वान किया तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
बुधवार को शहर के आर.के. पैलेस, मैहर देवी मंदिर के सामने परमानतपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समाज के लोगों को संगठित और जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि समाज के बच्चों के लिए चित्रगुप्त भगवान के नाम से विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही, समाज की बेटियों के विवाह में भी संगठन हरसंभव सहयोग करेगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव (एडीजीसी), राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव (हैप्पी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव नीरज श्रीवास्तव, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, महासचिव नवनीत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बिजेंद्र खरे, राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संजय अस्थाना (पत्रकार), देवेंद्र खरे, युवा जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संगठन महासचिव दीपक श्रीवास्तव, डॉ. विजय श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ