दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर में तापमान पहुंचा 44 डिग्री जिलाधिकारी ने लोगों से घर में रहने की किया अपील
जिला अस्पताल में 10 बेड के स्पेशल वार्ड तो ग्रामीण क्षेत्रों में 5 बेड के अलग से बने वॉर्ड
जौनपुर ,13 जून ।जून के दूसरे सप्ताह से प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को यह 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तक पहुंच गया। दिन के मुताबिक रात में लगभग 8 से 10 डिग्री तक तापमान में उतार हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि वार्ड में दो एसी लगाए गए हैं। जिले के 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5-5 बेड के लू वार्ड बनाए गए हैं। जहां एसी नहीं है, वहां कूलर लगाए गए हैं।लू वार्ड में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। सभी सीएचसी में कूल स्पंजिंग और आइस बैग की सुविधा है। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर और सक्शन मशीन की व्यवस्था की गई है।
राज्य मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने अगले तीन दिन उष्ण लहर की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 15 फीसदी और हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा रही।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की अपील की है। उन्होंने हल्के कपड़े पहनने और गमछे से शरीर को ढकने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खरबूजा, तरबूज, अनार, केला और अंगूर का सेवन करने की सलाह दी है। नींबू पानी, लस्सी और नारियल पानी पीने की भी सलाह दी गई है। चाय-कॉफी से बचने को कहा गया है क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
जनपद में पिछले पांच दिनों के तापमान के आंकड़ें इस प्रकार है।
8 जून 41 डिग्री अधिकतम- 28डिग्री न्यूनतम
9 जून 40 डिग्री अधिकतम -27डिग्री न्यूनतम
10 जून 41डिग्री अधिकतम - 27 डिग्री न्यूनतम
11 जून 43 डिग्री अधिकतम - 29 डिग्री न्यूनतम
12 जून 43 डिग्री अधिकतम -28 डिग्री न्यूनतम
जनपद में पिछले पांच सालों के तापमान का आंकड़ा इस प्रकार है।
2020 -39.3 डिग्री
2021- 40 डिग्री
2022- 41.5डिग्री
2023- 42डिग्री
2024- 42 .2डिग्री
2025- 44 डिग्री
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें