पूर्वांचल युवा महोत्सव 2026 में सहभागिता हेतु ऑडिशन प्रारम्भ

दीपक श्रीवास्तव 
पूर्वांचल युवा महोत्सव 2026 में सहभागिता हेतु ऑडिशन प्रारम्भ

 जौनपुर 03 नवंबर।पूर्वांचल एवं जनपद के नवोदित कलाकारों में  अत्यधिक लोकप्रिय  पूर्वांचल युवा महोत्सव 2026  में सहभागिता हेतु कलाकारों के  चयन हेतु  बी आर पी इंटर कालेज के  मैदान  के सभागार में  आयोजित ऑडिशन  का  पूर्वांचल युवा महोत्सव के संरक्षक द्वय  प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ( पूर्व प्राचार्य, टी डी कालेज) एवं प्रोफेसर अजय कुमार दुबे (बी.एड.विभाग,टी डी कालेज) तथा डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ( प्रधानाचार्य) बी आर पी इंटर कालेज  द्वारा  माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा प्रारंभ हुआ ।
 प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने नवोदित  कलाकारों हेतु विशिष्ट अवसर बताते हुए सहभागिता का आह्वान किया ।ऑडिशन में कार्यकरिणी ,पदाधिकारी   संजय सिंह,  रेखा सिंह, निशांत सिंह भोलू, राखी सिंह, किरण सिंह, दिव्या सिंह, लक्ष्मी, मयंक , राजू शम्स अब्बास, संकल्प सिंह, शहनाज,विक्रांत राय , बच्चा सिंह, महेंद्र मौर्य, आदि ने अपने महत्वपूर्ण  विचार  और सुझाव प्रदान किये। 
*पूर्वांचल युवा महोत्सव के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार तिवारी ने अवगत कराया कि जनपद ही नहीं वरन पूर्वांचल तथा प्रदेश के नवोदित कलाकारों हेतु  पूर्वांचल युवा महोत्सव 17, 18एवं 19 नवंबर को बीआर पी इंटर कॉलेज के मैदान में  सम्पन्न होगा।  कलाकारों के चयन हेतु पूर्वांचल ही नहीं वरन प्रदेश के विभिन्न  जनपदों के कलाकार बी आर पी इण्टर कालेज  मैदान के सभागार में 3, 4 एवं 5 नवम्बर को आयोजित ऑडिशन ( प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक) में निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करा कर  सहभागिता कर सकते हैं ।  पूर्वांचल युवा महोत्सव ऑडिशन  में ससमय सहभागिता करना अनिवार्य है। 
महामंत्री निवेदिता राय ने बताया कि पूर्वांचल युवा महोत्सव  जनपद जौनपुर का ही नहीं वरन पूर्वांचल से जुड़े हुए विभिन्न जनपदों के नवोदित  कलाकारों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन मंच  जिसमें नृत्य, गायन, वादन, मेहंदी प्रतियोगिता, क्राफ्ट, मिमिक्री, कविता पाठ  आदि का आयोजन  होना है। 
संचालन अपूर्वा दुबे तथा आभार उपेंद्र  कुमार मिश्र ने किया 
ऑडिशन का  कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ