दीपक श्रीवास्तव
न्याय समागम में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर, 10 क्षय रोगियों को दी गई पोषण पोटली
रोटरी क्लब और अतुल वेलफेयर ट्रस्ट ने क्षय रोगियों को लिया गोद
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित विधिक सहायता एवं सेवा शिविर ‘न्याय समागम 2.0’ में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, जांच और उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह एवं अजय कुमार अंबष्ट भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम के निर्देशन में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर लोगों को विभागीय योजनाओं और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. अरुण यादव की उपस्थिति में 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। रोटरी क्लब एवं अतुल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से इन क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग की जांच, उपचार व्यवस्था और उपलब्ध आधारभूत चिकित्सा सुविधाओं के बारे में डॉ. सुशील अग्रहरी ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में राजू श्रीवास्तव, संदीप सरोज, प्रेम सिंह एवं अजय सहित समस्त न्यायाधीश, अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें