जौनपुर को मिला नया कप्तान - IPS यशवीर सिंह बने SP जौनपुर

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर को मिला नया  कप्तान - IPS यशवीर सिंह बने SP जौनपुर
कुंवर अनुपम सिंह के कार्यकाल के दौरान सुरेरी कांड रही चर्चा में 

जौनपुर।यूपी सरकार ने बुधवार दोपहर 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए ।इनमें दस जिलों के कप्तान बदल दिए गए है। जौनपुर के एससपी रहे कुंवर अनुपम सिंह को साइड लाइन करते हुए पीएससी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया ,बस्ती जिले के एसपी यशवीर सिंह को जौनपुर की कमान सौंपी गई। 
सितंबर माह में जौनपुर के करंजाकला गोलीकांड और एक हत्या के मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करनी पड़ी थी। कई थाना प्रभारियों को बदला गया था। 24 सितंबर को लूट-वसूली के मामलों में दो पुलिसकर्मियों समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। यहां लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे थे। माना जा रहा है कि इसके चलते ही इन्हें PAC पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
सबसे चर्चित रहा सुरेरी लूट कांड 

जौनपुर जिले के सुरेरी थाने में 22 सितंबर को दर्ज मामले में वाराणसी के बड़ागांव निवासी राजेंद्र दूबे समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने आरोप लगाया कि 13 सितंबर को राजेंद्र दूबे ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वहां सादे कपड़ों में मौजूद तीन-चार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। आरोप है कि इसके बाद करीब 1.65 लाख रुपए की वसूली की गई और यूपीआई के जरिए रकम वंशनरायन गिरी के खाते में भेजी गई।मामले की जांच के दौरान सुरेरी थाने में तैनात रहे निलंबित सिपाही सत्येंद्र कुमार गौड़ और विष्णु सिंह की भूमिका सामने आने की बात पुलिस ने कही। दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को भी निलंबित किया गया था और उनकी तलाश की जा रही है। लेकिन इसी दौरान थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह के द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया था जो उस समय चर्चा का विषय बना था।

पूरा मामला 

जलालपुर थाने में 17 सितंबर को दर्ज मुकदमे में संकीत सिंह, विकास और चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। शिकायत के मुताबिक, 15 सितंबर को पीड़ित को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाया गया।मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर रुपए मांगे गए। आरोप है कि मोबाइल कब्जे में लेकर यूपीआई के जरिए अलग-अलग खातों में करीब 2.15 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। एटीएम से रुपए निकाले जाने का भी आरोप है।
पुलिस की दबिश के बाद जलालपुर मामले में नामजद संकीत सिंह और विकास ने 23 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में अब तक पांच आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी थी, जिसमें गिरफ्तार और कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी शामिल हैं।
एसआईटी दोनों मामलों में कथित वसूली से जुड़े बैंक खातों, यूपीआई लेनदेन, मोबाइल नंबरों और आरोपियों के बीच संपर्क की जांच कर रही थी पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी थी कि कथित तौर पर वसूली गई रकम कहां पहुंची और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ