आईसीएआर की परीक्षा में जौनपुर की अनुष्का अव्वल

दीपक श्रीवास्तव 
आईसीएआर की परीक्षा में जौनपुर की अनुष्का अव्वल
अखिल भारतीय स्तर पर ग्रुप में प्रथम स्थान, पीएचडी के लिए मिला प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश

जौनपुर।जिले की बेटी अनुष्का सिंह ने कृषि क्षेत्र की अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा में अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता के आधार पर उनका चयन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थान में पीएचडी कार्यक्रम के लिए हुआ है। कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में शोध के लिए प्रवेश मिलने पर परिवार और शिक्षकों में खुशी है।
कनकपुर फतेहगंज निवासी चेतेन्द्र प्रताप सिंह की पुत्री अनुष्का ने पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद उन्हें आईसीएआर में उच्चस्तरीय अध्ययन और शोध का अवसर मिला है। पीएचडी के दौरान उन्हें छात्रवृत्ति भी मिलेगी।
अनुष्का ने बीएससी कृषि की पढ़ाई तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर से पूरी की। इसके बाद आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या से एमएससी कृषि की। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता के बाद अब वह आईसीएआर में कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में शोध करेंगी।
तिलकधारी महाविद्यालय के कृषि संकाय के लिए भी यह उपलब्धि खास है। महाविद्यालय के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईसीएआर के प्रतिष्ठित संस्थान में पीएचडी के लिए प्रवेश पाने वाली अनुष्का कृषि संकाय की पहली छात्रा हैं।
अनुष्का की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ