दीपक श्रीवास्तव
एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं को मिलेगा अवकाश, वेतन में नहीं होगी कटौत:मंडलायुक्त एस. राजलिंगम
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संस्थानों को दिए निर्देश, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
वाराणसी, 22 अक्टूबर ।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पात्र स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए अवकाश मिलेगा। इस दौरान उनके वेतन में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त ने निर्देशित किया है कि शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान के दिन सभी पात्र स्नातक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अवकाश प्रदान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के लिए अवकाश लेने वाले किसी भी पात्र मतदाता के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी।उन्होंने संबंधित संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। मंडलायुक्त ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी पात्र स्नातक मतदाताओं से मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें