सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों का किया निरीक्षण, ब्रांडिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग पर जोर

दीपक श्रीवास्तव 

सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों का किया निरीक्षण, ब्रांडिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग पर जोर


जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बक्सा ब्लॉक के नरी गांव स्थित जनकल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए इसे और अधिक सक्षम बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए आकर्षक ब्रांड नाम तय करने, बाजार में उनकी पहुंच बढ़ाने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने समूह को अधिक संसाधनयुक्त बनाने के साथ उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की ठोस व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि समूह की आय बढ़ाने और उसे आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ