अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं ओजस्विनी परिषद ने मनाया कन्या पूजन और शस्त्र पूजन

दीपक श्रीवास्तव 
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं ओजस्विनी परिषद ने मनाया कन्या पूजन और शस्त्र पूजन
 जौनपुर।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के शाहगंज, जलालपुर और जौनपुर नगर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने की। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन से समाज में नारी सम्मान और संस्कारों की रक्षा का संदेश जाता है, वहीं शस्त्र पूजन आत्मरक्षा और धर्म रक्षा का प्रतीक है।शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम प्रशान्त अग्रहरी के नेतृत्व में छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी, प्रसाद और उपहार भेंट किए गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन कर राष्ट्र और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। जलालपुर और जौनपुर नगर में भी इसी तरह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुए।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में संगठन लगातार हिन्दू समाज को संगठित करने, संस्कारों को बचाने और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ बीरेंद्र प्रताप सिंह प्रान्त कार्याध्यक्ष,रामप्रीति मिश्र फलाहरी महराज विभाग धर्मचार्य प्रमुख जीतेन्द्र बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष रां ब द,प्रखंड एवं वार्ड अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल और ओजस्विनी परिषद की मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और जय श्री राम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ