अस्थायी गौशाला का सीडीओ ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

दीपक श्रीवास्तव 

अस्थायी गौशाला का सीडीओ ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी


जौनपुर, 14 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को खातिरपुर भैंसा स्थित अस्थायी गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंश के रखरखाव, चारा-पानी और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गौशाला का संचालन करने वाली संस्था, ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने तथा उनके लिए पर्याप्त चारा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।


सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गौशाला में गोवंश के रखरखाव और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और गोवंश के स्वास्थ्य एवं खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण या जांच के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ