साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष का कठोर कारावास

दीपक श्रीवास्तव 

साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष का कठोर कारावास


30 हजार रुपये का जुर्माना, राशि पीड़िता को देने का आदेश

जौनपुर, 12 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी नियाज शेख को 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है।

अभियोजन के अनुसार, घटना नौ जून 2025 की शाम करीब साढ़े पांच बजे सुरेरी थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घर की रसोई से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचीं तो पड़ोसी नियाज शेख बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया। विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत में गवाही देकर घटना की पुष्टि की।

अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी और रमेश चंद्र पाल ने पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने नियाज शेख को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ