दीपक श्रीवास्तव
मेडिकल कॉलेज जौनपुर में मरीज के ब्लैडर मास का सफल ऑपरेशन
जौनपुरः उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में मार्टिनगंज, जनपद आजमगढ़ निवासी 54 वर्षीय मरीज के ब्लैडर में पाए गए मास का सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. हिमांशु सिंह द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम के डा0 अभिषेक मिश्रा, डा0 इमरान, डा0 अकांक्षा, डा0 राजन्य प्रजापति के सहयोग से सफलता पूर्वक किया गया।
मरीज को ब्लैडर संबंधी समस्या के कारण चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया था। आवश्यक जांचों के उपरांत ब्लैडर में मास पाए जाने पर चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया तथा मरीज की स्थिति वर्तमान में स्थिर बताई गई है।
चिकित्सकों के अनुसार ब्लैडर के अंदर पाए जाने वाले मासध्ट्यूमर की स्थिति का आकलन करने तथा आवश्यकतानुसार उसे हटाने के लिए ट्रांसयूरेथ्रल रीसैक्शन ऑफ ब्लैडर ट्यूमर (TURBT)) जैसी प्रक्रिया की जाती है, जिसमें पेट पर चीरा लगाए बिना मूत्रमार्ग के रास्ते उपकरण द्वारा ब्लैडर के अंदर की असामान्य वृद्धि को हटाया जाता है।
इस सफल ऑपरेशन पर प्रधानाचार्य प्रो0 (डॉ0) आर0बी0 कमल ने चिकित्सकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संस्थान निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जटिल एवं विशेषज्ञ उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से जनपद जौनपुर एवं आसपास के जनपदों के मरीजों को लाभ मिल रहा है।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर (डॉ0) ए0 ए0 जाफरी ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यूरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस जटिल ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया प्रदान करने में डॉ. अरविंद पटेल, डा0 जीसान जफर एवं डा0 साइराम नागारेड्डी दत्ता तथा सहायक कर्मचारी इन्दु, आस्था, रीना, काजल राजूमजूमदार, अरविन्द, सुनील, प्रेम, सोनी, अभिषेक, जुबेर व विशाल का विशेष योगदान रहा।
ऑपरेशन के बाद मरीज चिकित्सकों की निगरानी में है तथा उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें