दीपक श्रीवास्तव
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की 45 दिवसीय सौंदर्य कार्यशाला का समापन
डॉ. अजय कुमार सिंह बोले- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना पुनीत कार्य
जौनपुर में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया। यह कार्यशाला खुज्झी मोड़, डोभी स्थित निखार ब्यूटी पार्लर केंद्र में हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर, ने दीप जलाकर की। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने स्वागत भाषण में संस्था के लगातार किए जा रहे कामों की जानकारी दी।
डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक पहल है। उन्होंने अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के इस काम की तारीफ की। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसी कल्याणकारी योजनाओं में ट्रस्ट को भी सहयोग मिले, ताकि भविष्य में और बड़े स्तर पर काम किया जा सके।
डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि बच्चियों और महिलाओं को जागरूक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर काम करना बहुत ही पुनीत कार्य है। ट्रस्ट लगातार महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास कर रहा है। इसके तहत हर ब्लॉक और तहसील में भी काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट परिवार हमेशा अच्छे काम कर रहा है। इसे देखते हुए हम सभी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे और बच्चियों व महिलाओं के लिए जो भी जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराएंगे और ट्रस्ट परिवार के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण लेती महिलाओं को देखकर खुशी जताई और कहा कि यह पहल भविष्य में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में बहुत असरदार होगी।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार सिंह के साथ राधिका सिंह, मनोरमा सिंह, मीरा अग्रहरि, क्षमा सिंह और प्रशिक्षक सरोज गुप्ता ने सभी बच्चियों व महिलाओं को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए यादगार चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में ज्योति कुमारी, ज्योति गुप्ता और डॉली मौर्या मुख्य ट्रेनर के तौर पर शामिल रहीं।
प्रशिक्षण शिविर के तहत कुल चार श्रेणियों में प्रतियोगिताएं रखी गई थीं। इनमें बेस्ट मेकअप के लिए गुंजन, बेस्ट हेयर कट में नेहा और हेयर डू में मोनी को चुना गया। बेस्ट स्किन
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें