दीपक श्रीवास्तवहक पर रहने के बावजूद माफी मांगने वाला जन्नती- मौलाना वसीमतारापुर में आयोजित हुआ जलसा सीरतुन्नबी मदहे सहाबा, रातभर जुटे रहे अकीदतमंदजौनपुर, 24 अगस्त। नगर के मोहल्ला तारापुर में रविवार की रात अंजुमन बागे रसूल की ओर से 9 रबीउल अव्वल के मौके पर जलसा सीरतुन्नबी मदहे सहाबा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। देर रात तक चले जलसे में उलेमाओं ने लोगों को नेक जिंदगी जीने, अमानत की हिफाजत करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।जलसे को खिताब करते हुए मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि जो व्यक्ति हक पर होने के बावजूद झुककर सुलह कर ले, वह जन्नती होता है। दूसरों से सुलह कर लेना बड़प्पन की निशानी है। उन्होंने कहा कि इंसान सही होने के बावजूद लोगों से नरमी से पेश आए, यह बड़ी बात है।उन्होंने अमानतदारी पर जोर देते हुए कहा कि किसी की अमानत की पूरी तरह हिफाजत करना जरूरी है। बच्चों का पालन-पोषण हलाल दौलत से किया जाए और उन्हें नमाज का पाबंद बनाया जाए। बच्चों को अच्छा डॉक्टर, वकील या किसी अन्य क्षेत्र में काबिल बनाने के साथ उनकी आखिरत को मजबूत करने की भी कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्लाह को हर हाल में राजी करना जरूरी है। पड़ोसी का ख्याल नहीं रखने वाला व्यक्ति गुनाहगार होता है।मौलाना आफाक अहमद ने सूरह फातिहा के मायने बताते हुए कहा कि इंसान अगर अल्लाह के बताए रास्ते पर चले तो निश्चित रूप से कामयाब होगा। हाफिज जफर और मौलाना आरिफ ने भी जलसे को खिताब किया।नातख्वानों ने बांधा समांजलसे में जनपद के कई मशहूर नातख्वानों ने भी शिरकत की। निजामत करते हुए नातख्वां यामीन जौनपुरी ने अपनी नात पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। इसके बाद नातख्वां एहसान और हाफिज सेराज ने नात पेश की, जिस पर अकीदतमंद भावविभोर हो गए।अमन और तरक्की के लिए हुई दुआजलसे के अंतिम दौर में मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ कराई गई। मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे और सभी धर्मों के बीच सद्भाव की कामना करते हुए एक साथ हाथ उठाए। इस दौरान हाजी लियाकत अली, हाजी शफीक खां, शफीक अंसारी, महमूद अंसारी और हफीज अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।जलसे को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के दिलशाद अहमद, इकबाल अहमद, जावेद अंसारी, इरशाद अंसारी, महताब आदि ने सहयोग किया।
जौनपुर
हक पर रहने के बावजूद माफी मांगने वाला जन्नती- मौलाना वसीम
Related from:
मुख्यपृष्ठ
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक) संपादक
Ujjwal Hindustan
Popular Posts
-
दीपक श्रीवास्तव जौनपुर में 31 अक्टूबर को लगेगा वृहद परिवहन मेला, मौके पर होगा समस्याओं का निस्तारण जौनपुर, 28 अक्टूबर । वाहन स्...
-
दीपक श्रीवास्तव यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विजिलेंस अवेयरनेस वीक के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर, यूनियन बैंक...
-
दीपक श्रीवास्तव पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, सिपाही ने घायल को खून देकर बचाई जान जौनपुर। कोतवाली के राज कॉलेज चौकी पर तैनात...
-
दीपक श्रीवास्तव रमेश चन्द श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा 5680 जौनपुर जिलाध्यक्ष जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 भारत के र...
-
दीपक श्रीवास्तव प्राचार्य के पिता की मिट्टी में उमड़ा जनसैलाब समाजसेवा और इंसानियत की मिसाल शमीम अहमद को नम आंखों से अंतिम विदा...
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें