नवनीत श्री प्रदेश उपाध्यक्ष तो अवधेश श्री प्रदेश महासचिव अभाकाम -2150 मनोनीत

दीपक श्रीवास्तव 
नवनीत श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष और अवधेश श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा -2150 

जौनपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा -2150  के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज श्रीवास्तव ने संगठन मे जौनपुर के जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही साथ आलोक श्रीवास्तव युवा जिला अध्यक्ष को युवा प्रदेश अध्यक्ष, बिजेंद्र खरे को प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव को संगठन मे प्रदेश महिला महासचिव उत्तर प्रदेश पूर्वी का दायित्व दिया गया। जौनपुर जिले की टीम के लिए जिलाध्यक्ष शिवांशू श्रीवास्तव और महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव राजू और युवा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव शेखर जी बनाये गये।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ