दीपक श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव का हुआ सम्मान
जौनपुर, 2 अगस्त। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 की जौनपुर इकाई की ओर से संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी' का रविवार को उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर पंकज श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव रहे, जबकि संचालन जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी' ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सदैव कायस्थ समाज के हितों की रक्षा और समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे तथा समाज के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
समारोह में जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव 'राजू', नीरज श्रीवास्तव, शिवांशु श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट (एजीडीसी), लायंस क्लब के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, बिजेंद्र खरे, युवा उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, महिला महासचिव ज्योति श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें