दीपक श्रीवास्तव
यूपी में 41 पीसीएस अफसरों का तबादला
इंद्र नंदन सिंह महोबा के एडीएम, सौजन्य कुमार विकास बहराइच के एसडीएम बने
उत्तर प्रदेश सरकार ने 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादलों की सूची सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे जारी की गई। इनमें 10 अपर जिलाधिकारी (ADM), 8 उपजिलाधिकारी (SDM), 5 नगर मजिस्ट्रेट और 5 अपर आयुक्त शामिल हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और मंडलीय स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इंद्र नंदन सिंह को महोबा का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। महिपाल सिंह को जौनपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि उपजिलाधिकारी जौनपुर बिंदु लता को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
महेंद्र प्रताप को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और सौजन्य कुमार विकास को बहराइच का उपजिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। सौजन्य कुमार विकास का नाम 2019 में तब सुर्खियों में आया था, जब जालौन की एक छात्रा ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, उत्पीड़न और वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्हें जेल भी हुई थी।
अन्य नियुक्तियों में, महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट, बिंदु लता को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संजय चावला को आजमगढ़ का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, विनय मिश्रा और राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें