पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

दीपक श्रीवास्तव 
पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कायस्थ कल्याण समिति ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने याद किए सामाजिक योगदान और मधुर व्यक्तित्व

जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति, जौनपुर द्वारा समिति के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप कुमार अस्थाना की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर स्थित आर.के. पैलेस (मैहर मंदिर के निकट) के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा समिति के सदस्यों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय प्रदीप कुमार अस्थाना के सौम्य एवं मधुर व्यवहार, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए समर्पित रहा और उनके कार्य सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में उनके छोटे भाई सुनील अस्थाना सहित समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान चन्द्र श्रीवास्तव, संस्थापक सदस्य कौशल कुमार अस्थाना, इंजीनियर आर.डी. श्रीवास्तव, संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, आनंद मोहन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, जिला महासचिव संजय अस्थाना,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, भालेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक रंजन सिन्हा, डॉ. संजय श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष दयाल शरण श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सभासद पंकज श्रीवास्तव, अनिल अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, अमित अस्थाना, अजय श्रीवास्तव, गिरवर अस्थाना, गिरिजेश श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा, लालमोहन श्रीवास्तव, एस.सी. लाल, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विजय अस्थाना, विनोद अस्थाना सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। अंत में सभी ने स्वर्गीय प्रदीप कुमार अस्थाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ