दीपक श्रीवास्तव
कायस्थ महासभा 7235 ने अमित कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट को बनाया गुजरात प्रदेश महासचिव
हावड़ा/गुजरात/नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने संगठन विस्तार के तहत अमित कुमार श्रीवास्तव को गुजरात प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अमित कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से गुजरात में कायस्थ समाज के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में गुजरात में महासभा का विस्तार और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
अमित कुमार श्रीवास्तव के मनोनयन पर सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश चन्द खरे, डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चन्द श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, अजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, जे पी श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रमेश चंद्र प्रसाद, संजय कुमार माथुर तथा रविकांत श्रीवास्तव सहित संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार एवं राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें