केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
दवा व्यवसाय की सुचिता को अक्षुण्य रखा जाएगा : दिवाकर सिंह 

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया 

जौनपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस बदलापुर पड़ाव स्थित अकबर पैलेस में मनाया,झंडारोहण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि रजत पांडेय  संस्था के अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री  बंशीधर मौर्य ने सम्मिलित रूप से किए। झंडारोहण के पश्चात भारत माता की जय और राष्ट्रगान हुआ, कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के चेयरमैन शकील अहमद ने कार्यक्रम में सम्मिलित सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए।इस अवसर पर  संरक्षक संजय सिंह ,राजदेव यादव ने सभा को संबोधित किए।संरक्षक विनय गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज के ऐतिहासिक यात्रा के विषय में काफी महत्वपूर्ण जानकारी दिए,अध्यक्ष  दिवाकर सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए  तथा सभी दवा व्यवसायियों को संकल्प लेने को प्रेरित किया कि दवा व्यवसाय की सुचिता को अक्षुण्य रखा जाएगा और अखिल भारतीय संस्था के नारे को याद कराया कि अपना व्यवसाय अपनों के साथ, जिससे गलत दवाओं के प्रसार नही होगा और लोकल स्तर पर व्यवसाय मजबूत होगा ,मुख्य अतिथि रजत पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार एवम उत्तर प्रदेश सरकार के संकल्प "विकसित भारत 2047," में दवा व्यवसाय का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है इसीलिए सभी का आह्वान करते हुए कहा कि पारदर्शी व्यवसाय करके इसमें सहभागिता किया जा सकता है।
 उन्होंने  उपस्थित सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए, सभा का समापन अध्यक्ष के अनुमति से चेयरमैन के आभार भाषण से सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्याम सिंह कार्यवाहक महामंत्री अखिलेश श्रीवास्तव,कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह संगठन मंत्री प्रशांत मौर्य,उपाध्यक्ष विकास गुप्ता,आनंद साहू,कमल कुमार,मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रजापति,कनवीनर वेटनरी विनय गुप्ता, कनविनर जेनरिक डी के सेठ,कनवीनर रिटेल रेयाज आलम खां सहमंत्री महेश पाण्डेय,श्याम गुप्ता पी आर ओ  अवधेश केशवानी कार्यक्रम संयोजक राम कृपाल जायसवाल,धनंजय सिंह ,मनोज शुक्ला नर्देश्वर केशवानी  दयाराम मौर्य पृथ्वीराज मौर्य,शोभनाथ यादव,चंदन मो शाहिद आदि लोग सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ